बलिया के भृगु आश्रम का होगा कायाकल्प, 8.74 करोड़ रुपये से विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं

योगी सरकार की योजना से धार्मिक स्थल को मिलेगा नया स्वरूप, स्वागत द्वार से लाइट एंड साउंड शो तक की सुविधाएं होंगी विकसित
बलिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बलिया की प्राचीन धार्मिक और पौराणिक विरासत को पर्यटन से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत महर्षि भृगु आश्रम को विकसित करने के लिए 8.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि परियोजना का कार्य धरातल पर शुरू हो चुका है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बलिया की धार्मिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करना है।
मान्यता है कि बलिया स्थित इस तपोभूमि पर महर्षि भृगु ने तपस्या की थी और यहीं भृगु संहिता की रचना हुई। सरकार इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व वाले स्थल को आधुनिक पर्यटन सुविधाओं से जोड़कर नया स्वरूप देने की तैयारी कर रही है।
भृगु आश्रम के विकास को सरकार की प्राथमिकता
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महर्षि भृगु आश्रम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बलिया में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर महर्षि भृगु कॉरिडोर विकसित करने की बात भी कही जा चुकी है। ऐसे में मौजूदा परियोजना को इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
स्वागत द्वार, मल्टीपर्पज हॉल और लाइट एंड साउंड शो बनेगा आकर्षण

परियोजना के तहत आश्रम परिसर में कई तरह की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रस्तावित कार्यों में भव्य स्वागत द्वार, दो मंजिला मल्टीपर्पज हॉल और श्रद्धालुओं के लिए यात्री शेड का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा परिसर को आकर्षक बनाने के लिए वॉल आर्ट और म्यूरल आर्ट तैयार किए जाएंगे। पर्यटकों को दिशा और स्थल संबंधी जानकारी देने के लिए आधुनिक साइनेज लगाए जाएंगे। महर्षि भृगु की पौराणिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से लाइट एंड साउंड शो भी विकसित किया जाएगा।
इन व्यवस्थाओं के जरिए आश्रम आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं देने और स्थल के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की योजना है।
धार्मिक पर्यटन सर्किट से जुड़ने की उम्मीद
पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से धार्मिक, आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व वाले स्थलों को विकसित कर रही है। इस पहल में उन स्थानों पर भी ध्यान दिया जा रहा है, जिन्हें ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व होने के बावजूद व्यापक पहचान नहीं मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 पर्यटन सर्किट के अंतर्गत आने वाले स्थलों के साथ महर्षि भृगु आश्रम का विकास होने से इसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को व्यापक पहचान मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है बलिया
बिहार सीमा से सटा बलिया धार्मिक महत्व के साथ-साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका के लिए भी जाना जाता है। जिले से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं में महर्षि भृगु की तपोभूमि और महर्षि वाल्मीकि के प्रवास का उल्लेख मिलता है।
पर्यटन विभाग के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में 10.31 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। सरकार को उम्मीद है कि महर्षि भृगु आश्रम में सुविधाओं का विस्तार होने से इस क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले आगंतुक यहां की सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत से परिचित हो सकेंगे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में 54 मतदेय स्थलों के भवन होंगे अधिग्रहित, निर्वाचन तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट

बलिया में 704 चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों के मेडिकल टेस्ट और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से

जेपी जयंती पर जयप्रकाश नगर से आजमगढ़ के लिए रोडवेज सेवा शुरू

हर घर डाकघर’ अभियान के तहत बलिया मंडल में बाइक रैली एवं डाक चौपाल का आयोजन
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).