नगरा की रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का वध, जय सियाराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

जनता इंटर कॉलेज मैदान में दसवें दिन हुआ रामलीला का मंचन, तीनों राक्षसों के पुतला दहन को देर रात तक जुटे रहे दर्शक
बलिया। नगरा सार्वजनिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला के दसवें दिन मंगलवार को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद वध का सजीव मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही पूरा पंडाल ‘जय सियाराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। इस दौरान तीनों के पुतला दहन को देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में जुटे रहे।

रामलीला के प्रसंग के अनुसार, रावण युद्ध में अपनी सेना की स्थिति कमजोर पड़ने पर कुंभकर्ण को जगाता है और उसे युद्ध की पूरी जानकारी देता है। इसके बाद कुंभकर्ण युद्धभूमि में पहुंचता है और अपने भाई विभीषण से बातचीत करता है। कुंभकर्ण के विशाल शरीर को देखकर राम की सेना में हलचल मच जाती है। इसके बाद भगवान श्रीराम युद्धभूमि में पहुंचकर कुंभकर्ण का वध कर देते हैं।
कुंभकर्ण के वध के बाद मेघनाद निकुंभला भवानी को प्रसन्न करने के लिए अनुष्ठान करता है। इसकी जानकारी मिलने पर लक्ष्मण, हनुमान और अन्य योद्धा वहां पहुंचकर अनुष्ठान भंग कर देते हैं। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच भीषण युद्ध होता है। मेघनाद ब्रह्मास्त्र, पशुपतास्त्र और नारायण अस्त्र का प्रयोग करता है, लेकिन तीनों अस्त्र लक्ष्मण की परिक्रमा करके वापस लौट जाते हैं। अंत में लक्ष्मण मेघनाद का वध कर देते हैं।
इसके बाद रावण स्वयं युद्धभूमि में उतरता है। भगवान श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध होता है। इस दौरान विभीषण श्रीराम को रावण की नाभि में अमृत होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद श्रीराम 31 बाण चलाकर रावण का वध कर देते हैं। रावण के वध के साथ ही मैदान में जय श्रीराम और जय सियाराम के जयकारे गूंजने लगते हैं।
कार्यक्रम में निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, डॉ. शशि प्रकाश कुशवाहा, हरेराम गुप्ता, गणपति गोड़, सुनील गुप्ता, अनिल, मन्नू मद्धेशिया, कृष्णपाल यादव, रविन्द्र प्रसाद, रामप्रकाश और राजू चौहान सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया पुलिस लाइन में शहीदों को नमन, एसपी डॉ. ईरज राजा ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).