नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

बलिया। नगरा मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को नरहेजी महाविद्यालय के सभागार में नारी सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर संवाद संगोष्ठी एवं छात्र-शिक्षक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े विभिन्न सवाल उठाए। शिक्षकों ने सहज एवं सरल तरीके से उनके सवालों का जवाब देते हुए महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. कृष्णमोहन सिंह ने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मिशन शक्ति का यह छठा वर्ष है, फिर भी महिलाओं की स्थिति में अपेक्षित प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के लिए इस अभियान को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. प्रभा सिंह, राजेश सिंह, शोभा मिश्रा, अखिलेश कुमार वर्मा, प्रदीप मिश्रा, यास्मीन बानो, प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग

बलिया में 55.87 करोड़ से बनेगा मधुबन ढाला ओवरब्रिज, 21 पिलरों की मिट्टी जांच शुरू

तीन साल पुराने बोलेरो चोरी कांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार, बिहार के सिवान से दबोचा गया

बलिया के भृगु आश्रम का होगा कायाकल्प, 8.74 करोड़ रुपये से विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).