Thu, Oct 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·15 Oct 2026 02:16 PM (IST)
0
विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

बलिया के परिखरा स्थित आरएनके मैरिज लॉन स्कूल में आयोजन, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

बलिया। परिखरा स्थित आरएनके मैरिज लॉन स्कूल में गुरुवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेले में विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने इनका अवलोकन किया और बच्चों से उनकी कार्यप्रणाली तथा उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।

बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने चाहिए। बच्चों की जिज्ञासा, तार्किक क्षमता और प्रयोग करने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बलिया को अपनी बागी पहचान के साथ विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहिए।

भविष्य का लक्ष्य तय कर करें पढ़ाई

विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य स्पष्ट होने से उसे हासिल करने के लिए मेहनत और प्रयास की दिशा तय करने में मदद मिलती है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों को अपनी कॉपी में भविष्य का लक्ष्य लिखने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखते हुए निरंतर अध्ययन करना चाहिए। आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विद्यालय परिवार को दी बधाई

विज्ञान मेले में बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक प्रतिभा की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ भेंटकर जिलाधिकारी का स्वागत किया।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी