यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसंबर, 2026 को समाप्त हो रहा है। इनसे होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर, 2026 (मंगलवार) को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार), नामांकन पत्रों की संवीक्षा 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार) तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) निर्धारित की गई है।
श्री रिणवा ने बताया कि 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 8ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक मतदान होगा। 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार) को मतगणना की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया को 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) से पूर्व पूर्ण करा लिया जाएगा।
उ0प्र0 विधान परिषद 11 निर्वाचन क्षेत्रों व कार्यकाल समाप्त होने वाले निर्वाचित सदस्यों का विवरण-
लखनऊ खण्ड स्नातक से इंजी. अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी खण्ड स्नातक से आशुतोष सिन्हा, आगरा खण्ड स्नातक से डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह ‘गुरु जी’, मेरठ खण्ड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल, इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक से डॉ. मान सिंह यादव तथा लखनऊ खण्ड शिक्षक से उमेश द्विवेदी, वाराणसी खण्ड शिक्षक से लाल बिहारी यादव, आगरा खण्ड शिक्षक से डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन), मेरठ खण्ड शिक्षक से श्रीचन्द शर्मा, बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक से हरी सिंह ढिल्लो, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक से ध्रुव कुमार त्रिपाठी हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संदर्भ में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में (कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा उन्नाव को छोड़कर) आदर्श आचार संहिता के सुसंगत प्रावधान लागू हो गए हैं। आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या 322/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016, दिनांक 26 दिसंबर, 2016 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार प्रभावी रहेगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर सफाई, गंगा की तलहटी से निकला करीब 100 किलो कपड़ा

वाराणसी में IPS अधिकारियों को दी गई विदाई, पुलिस आयुक्त ने कार्यों की सराहना की

जनता दर्शन में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सुनीं फरियादें, बोले- कोई भी पीड़ित निराश होकर न लौटे

पूर्वोत्तर रेलवे GM उदय बोरवणकर ने बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण
टॉप रीड्स

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).