छठ के बाद यात्रियों की भीड़ के बीच आधी रात को ट्रैक पर उतरे DRM आशीष जैन, छपरा से दाउदपुर तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

वाराणसी। छठ महापर्व के बाद दूसरे शहरों की ओर लौट रहे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। इसी क्रम में वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने 16 नवंबर की रात छपरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आधी रात को छपरा-सीवान रेलखंड पर दाउदपुर स्टेशन और दो रेलवे समपारों का जायजा लेकर संरक्षा इंतजामों की हकीकत परखी।
छपरा स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान DRM ने यात्रियों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सहायता और प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से बनाए गए यात्री आश्रय का निरीक्षण किया और वहां मौजूद यात्रियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों तथा यात्रा से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश और निकास मार्गों पर पर्याप्त निगरानी रखी जाए। यात्री आश्रय में बैठने, पेयजल, रोशनी, साफ-सफाई और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। ट्रेनों के आवागमन की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली के जरिए समय पर यात्रियों तक पहुंचाने और रेलवे सुरक्षा बल व वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश भी दिए।
आधी रात को दाउदपुर स्टेशन पहुंचे DRM
छपरा स्टेशन के निरीक्षण के बाद 16 और 17 नवंबर की मध्यरात्रि को DRM आशीष जैन वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ब्रह्मानंद के साथ दाउदपुर स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई की स्थिति देखी।
यात्री सुविधाओं के साथ उन्होंने रेल परिचालन से जुड़े महत्वपूर्ण संरक्षा उपकरणों की भी जांच की। इसमें पैनल इंटरलॉकिंग, आपातकालीन बटन, संकेतक एवं डिस्प्ले, संचार उपकरण, सीएलएस पैनल, समपार फोन और अग्निशमन यंत्र शामिल रहे। स्टेशन मास्टर से सुरक्षित ट्रेन परिचालन की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी उपकरणों को हमेशा चालू हालत में रखने और खराबी मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।

दो रेलवे समपारों पर जांची संरक्षा व्यवस्था
रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान DRM ने कोपा सम्होता-दाउदपुर के बीच किलोमीटर 340/26-28 पर स्थित समपार संख्या 58सी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गेट बैरियर, सड़क और रेलपथ की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा रात में संकेतों की दृश्यता की जांच की।
ड्यूटी पर तैनात गेटमैन प्रमोद कुमार से ट्रेनों के गुजरने के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी ली। इसके अलावा संरक्षा रजिस्टर, पटाखे, हैंड सिग्नल, लाल-हरी झंडियां और सिग्नल लाइट की उपलब्धता भी परखी।
इसके बाद किलोमीटर 339/30-32 पर स्थित समपार संख्या 57ए स्पेशल का निरीक्षण किया गया। यहां गेटमैन गुड्डू कुमार से रात्रिकालीन ड्यूटी और आपातकालीन परिस्थितियों में की जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा गया। DRM ने गेट पैनल, विद्युत उपकरणों और बैरियर की कार्यशीलता जांचने के साथ सभी संरक्षा संसाधनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
लापरवाही पर सख्त निर्देश, संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान आशीष जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ट्रेन परिचालन में सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। समपारों पर गेट बंद करने और खोलने की निर्धारित प्रक्रिया का पूरी सावधानी से पालन किया जाए। रात के समय सिग्नल स्पष्ट दिखाई देने चाहिए और सभी सुरक्षा उपकरण उपयोग योग्य स्थिति में रखे जाएं।
उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं में लगातार सुधार के साथ रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय ब्रह्मानंद, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक सुरक्षा आयुक्त एन.एम. यादव, स्टेशन निदेशक राजेश प्रसाद, सहायक मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी और वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

100 साल के राम नारायण के पास खुद पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, 80 वर्ष पार कर चुके पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित

BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिखा गार्ड

11 फरवरी को काशी में होगा बेटियों का सामूहिक विवाह, योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक मंडप में रचेंगी कई जोड़ियां

छठ स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था पर रेलवे की नजर, DRM आशीष जैन ने बाँसडीह रोड स्टेशन पर परखी संरक्षा की तैयारी
टॉप रीड्स

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).