100 साल के राम नारायण के पास खुद पहुंचे पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, 80 वर्ष पार कर चुके पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित

पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं पर कमिश्नर ने दिखाई संवेदनशीलता, मेडिकल बिल की फाइल दो सप्ताह से ज्यादा लंबित रखने पर लगाई रोक
वाराणसी। पुलिस की वर्दी में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सम्मान में वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने सराहनीय पहल की। मंगलवार, 17 नवंबर को यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स को सम्मानित किया गया, जबकि 100 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके वरिष्ठ पेंशनर राम नारायण को पुलिस आयुक्त ने स्वयं उनके पास पहुंचकर सम्मान दिया।
कार्यक्रम में मोहित अग्रवाल ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ने विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
100 वर्षीय राम नारायण को खुद पहुंचकर दिया सम्मान
गोष्ठी के दौरान 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ पेंशनर राम नारायण को विशेष सम्मान दिया गया। पुलिस आयुक्त स्वयं उनके पास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया।
मोहित अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ पेंशनर्स का अपने हाथों से सम्मान करना उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।
'आपके अनुभव से ही आज इस मुकाम पर पहुंचा पुलिस विभाग'
पुलिस आयुक्त ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे विभाग के लिए ऊर्जा के स्रोत हैं। उनके सेवाकाल में डकैती, अपहरण और नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों के बीच पुलिसिंग की गई। कठिन परिस्थितियों में उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि आज पुलिसिंग का स्वरूप बदल चुका है और करीब 90 प्रतिशत पुलिसिंग तकनीक आधारित हो गई है, लेकिन पुराने पुलिसकर्मियों के अनुभव और समर्पण का महत्व कभी कम नहीं होगा।

मेडिकल बिल की फाइल दो सप्ताह से ज्यादा नहीं रहेगी लंबित
गोष्ठी में पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेडिकल प्रतिपूर्ति बिल और अन्य कल्याणकारी मामलों से जुड़ी कोई भी फाइल पुलिस स्तर पर दो सप्ताह से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए। सभी प्रकरणों का प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
इसके अलावा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को ऑनलाइन मेडिकल बिल और जरूरी प्रपत्र भरने में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए पुलिस पेंशनर्स कार्यालय में एक कंप्यूटर और ऑपरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। डाक के आदान-प्रदान और कार्यालय से जुड़े कार्यों में सहायता के लिए एक होमगार्ड नियुक्त करने को भी कहा।
पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताया आभार
पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी सूर्यबली सिंह ने पुलिस आयुक्त की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से उठाई गई मांगों और समस्याओं पर पुलिस आयुक्त ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया है। उनके त्वरित निर्देशों से पेंशनर्स को राहत मिलने की उम्मीद है।
मोहित अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी आज भी पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके अनुभव और सुझाव विभाग के लिए महत्वपूर्ण हैं। उनके सम्मान, कल्याण और सुविधाओं के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जंगबहादुर यादव, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह सहित अन्य अधिकारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ के बीच आधी रात को ट्रैक पर उतरे DRM आशीष जैन, छपरा से दाउदपुर तक परखी सुरक्षा व्यवस्था

BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, बाल पकड़कर घसीटता और लात-घूंसे मारता दिखा गार्ड

11 फरवरी को काशी में होगा बेटियों का सामूहिक विवाह, योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में एक मंडप में रचेंगी कई जोड़ियां

छठ स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था पर रेलवे की नजर, DRM आशीष जैन ने बाँसडीह रोड स्टेशन पर परखी संरक्षा की तैयारी
टॉप रीड्स

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).