समपार फाटकों और स्कूलों में चला रेलवे संरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को दिए सुरक्षा के टिप्स

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने बनारस-प्रयागराज रेलखंड पर विभिन्न समपार फाटकों और आसपास के विद्यालयों में संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित अभियान का उद्देश्य सड़क उपयोगकर्ताओं और स्कूली बच्चों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
स्कूलों में लगी ‘शिक्षा अदालत’
रामनाथपुर-झूंसी, रामनाथपुर, हंडियाखास-रामनाथपुर और ज्ञानपुर-माधोसिंह रेलखंड के विभिन्न समपार फाटकों के साथ रामसंजीवन इंटर कॉलेज, माध्यमिक विद्यालय माधोसिंह और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथपुर में ‘शिक्षा अदालत’ का आयोजन किया गया।
बच्चों को बताया गया कि रेलवे ट्रैक को अनधिकृत स्थानों से पार न करें और केवल अधिकृत रेलवे फाटक या फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें। बंद फाटक के नीचे से निकलकर ट्रैक पार न करने और गेटमैन पर फाटक खोलने के लिए दबाव नहीं डालने की भी जानकारी दी गई।
रेलवे ट्रैक से सुरक्षित दूरी की दी जानकारी
अभियान के दौरान क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों के पास सावधानी बरतने तथा रेलवे ट्रैक और विद्युत पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया गया।
संरक्षा विभाग के कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर अभियान में सहयोग किया।
बच्चों को बांटी गईं संरक्षा सामग्री
अभियान के दौरान रेलवे लाइन के किनारे स्थित विद्यालयों के बच्चों को जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। इसमें 1000 संरक्षा डायरी, 1500 संरक्षा बैग/झोला और 2000 पम्पलेट शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

MLC चुनाव: नामांकन स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, CCTV और सघन चेकिंग के निर्देश

क्रू लॉबी वाराणसी में सेफ्टी सेमिनार, ट्रेन पार्टिंग की घटनाओं पर विशेष काउंसलिंग

बनारस स्टेशन पर ‘संवाद से समाधान’ के तहत कर्मचारी परिवाद निस्तारण शिविर कार्यक्रम आयोजित

काशी क्षेत्र के 31,168 बूथों पर मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).