Mon, Oct 12
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

नवरात्र में काशी के घाटों की होगी सफाई, सीवर और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश

By Ashutosh Kumar Sharma·12 Oct 2026 11:05 PM (IST)
0
नवरात्र में काशी के घाटों की होगी सफाई, सीवर और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने के निर्देश

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में गौ संरक्षण उपविधि, ट्रेड लाइसेंस सरलीकरण और 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण प्रस्तावों को मंजूरी

वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवरात्र के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, गंगा के जलस्तर में कमी के बाद घाटों पर जमा गाद हटाने, सीवर और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी ने कई प्रस्तावों को मंजूरी भी दी।

नवरात्र में घाटों और मंदिरों के रास्तों पर विशेष ध्यान

नवरात्र को देखते हुए शहर के सभी घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए गए। गंगा में बाढ़ के बाद घाटों पर जमा गाद को हटाने के साथ सीवर और प्रकाश व्यवस्था की मरम्मत कराने पर जोर दिया गया। नवदुर्गा मंदिरों तक जाने वाली सड़कों और गलियों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।

गौ संरक्षण उपविधि और ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया को मंजूरी

बैठक में काशी गौ संरक्षण एवं निरीक्षण उपविधि-2026 को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 91(1) के तहत स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया सरल बनाने और शहर के 12 प्रमुख पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली।

सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों की प्रक्रिया को सरल बनाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।

सीवर और पेयजल परियोजनाओं की प्रगति पर निगरानी

सीवर और पेयजल लाइनों से जुड़े कार्यों की धीमी प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। परियोजनाओं में पर्याप्त श्रमिकों की तैनाती और कार्यस्थलों पर सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक पखवाड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

गेल कंपनी की ओर से की गई खोदाई के बाद सड़कों और गलियों की मरम्मत नहीं होने का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर मुख्य अभियंता को संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

दुर्गा पूजा के लिए अस्थायी प्रतिमा विसर्जन कुंड

दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था को लेकर अस्थायी विसर्जन कुंड बनाए जाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नगर निगम की अन्य व्यवस्थाओं और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों की भी समीक्षा की गई।

एबीसी सेंटर में बढ़ेगी क्षमता

बैठक में ऐढ़े स्थित पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) केंद्र की क्षमता बढ़ाने का विषय रखा गया। केंद्र की क्षमता वर्तमान 132 कुत्तों से बढ़ाकर 300 करने की योजना पर चर्चा हुई। कुत्तों की नसबंदी की दैनिक संख्या को भी 10–12 से बढ़ाकर 20–25 करने का लक्ष्य रखा गया।

स्ट्रीट लाइट और जलभराव की समस्या पर निर्देश

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर संबंधित ठेकेदार की जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। पांच वर्ष के अनुबंध के तहत प्रकाश व्यवस्था के रखरखाव की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आईआईटी बीएचयू के माध्यम से वर्षा जल निकासी व्यवस्था का सर्वे कराने के विषय पर भी चर्चा हुई। पौधरोपण से जुड़े रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और संबंधित कार्यों की निगरानी पर भी जोर दिया गया।

कचरा प्रबंधन और स्मार्ट सिटी कार्यों की समीक्षा

बैठक में वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन, स्मार्ट सिटी के कार्यों और खर्च से संबंधित विवरण तथा अनुबंध की प्रतियां उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया। करसड़ा स्थित कचरा प्रसंस्करण संयंत्र और रामनगर की रामलीला से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई।

स्मार्ट सिटी ऐप पर दर्ज शिकायतों को बंद किए जाने की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों पर भी विचार किया गया। नागरिक शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में पार्षदों और संबंधित अधिकारियों ने शहर की सफाई, आधारभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा नागरिक समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन और कार्यों की प्रगति पर निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी