
यह बजट जनकल्याण का नहीं, प्रचार का बजट है :लोकदल
सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम” सिर्फ नारा है, हकीकत नहीं -लोकदल
लखनऊ। लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह का तीखा हमला , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट केवल घोषणाओं का पुलिंदा है, जमीनी सच्चाई से इसका कोई लेना-देना नहीं है। लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने सरकार के दावों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान और हर हाथ को काम” सिर्फ नारा है, हकीकत नहीं। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में नारी सुरक्षित होती तो अपराध के आंकड़े रोज शर्मसार न करते। अगर युवा सक्षम होते तो लाखों पद खाली न पड़े होते और भर्ती परीक्षाएं घोटालों की भेंट न चढ़तीं। अगर किसान खुशहाल होता तो गन्ना भुगतान के लिए सड़क पर न उतरता। सुनील सिंह ने कहा कि 43,565 करोड़ नई योजनाओं की घोषणा और 2 लाख करोड़ निर्माण खर्च का दावा सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी है। प्रदेश का युवा टैबलेट नहीं, नौकरी मांग रहा है। किसान सब्सिडी नहीं, अपनी फसल का गारंटीड दाम चाहता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार कहती है कि 9 साल में कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया गया, तो फिर आम जनता पर महंगाई का बोझ क्यों बढ़ता जा रहा है? बिजली, खाद, बीज, डीजल सब महंगा है , इसका जिम्मेदार कौन है? लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि “रेवेन्यू प्लस राज्य” का दावा करने वाली सरकार पहले यह बताए कि बेरोजगारी दर, किसान आत्महत्या, और उद्योगों की वास्तविक स्थिति क्या है। बड़े निवेश और सिंगल विंडो की बात होती है, लेकिन छोटे व्यापारी और एमएसएमई आज भी कर्ज और भ्रष्टाचार से जूझ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह बजट जनकल्याण का नहीं, प्रचार का बजट है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).