
महिलाओं, युवाओं, किसानों व गरीबों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने वाला समावेशी विकास बजट :सीआईआई
- उत्तर प्रदेश बजट 2026-27: सीआईआई चेयरपर्सन की सकारात्मक प्रतिक्रिया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 9.13 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट पेश किया, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है और पिछले वर्ष से 12.2% अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह बजट रोजगार, अवस्थापना, स्वास्थ्य व समावेशी विकास पर केंद्रित है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) उत्तर प्रदेश की चेयरपर्सन डॉ. उपासना अरोड़ा ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
डॉ. उपासना अरोड़ा,
चेयरपर्सन, सीआईआई उत्तर प्रदेश राज्य & मैनेजिंग डायरेक्टर, यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल्स प्राइवेट लिमिटेड।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के गतिशील नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की तेज गति और स्थिर वृद्धि देखकर अत्यंत हर्ष हो रहा है, क्योंकि यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा 9 लाख करोड़ से अधिक का बजट है, जो पिछले आवंटन से 12.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह मील का पत्थर बजट सरकार को लोगों के सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं गरीब वर्गों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्षम बनाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अकेले 46 हजार करोड़ से अधिक का बजट आवंटन एवं 14 नए मेडिकल कॉलेजों की घोषणा स्वास्थ्य अवसंरचना को और मजबूत करेगा तथा लोगों पर चिकित्सा बोझ को कम करेगा। कैंसर एवं डायबिटीज की दवाओं पर मूल्य में कमी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
श्री अभिषेक सर्राफ
उपाध्यक्ष, सीआईआई उत्तर प्रदेश & मैनेजिंग डायरेक्टर, अवध रेल इंफ्रा लिमिटेड
यह बजट विकसित भारत – 2047 की नींव को और मजबूत करने वाला है। सड़कों, रेलवे, राजमार्गों एवं एक्सप्रेस-वे जैसी अवसंरचना पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य ने उद्योग के लिए अवसरों का द्वार खोल दिया है, विशेष रूप से राज्य के आर्थिक विकास एवं युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर देते हुए। यह अभूतपूर्व बजट सरकार को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में सहायक होगा।
श्रीमती स्मिता अग्रवाल,
पूर्व चेयरपर्सन, सीआईआई - यू0पी एवं
निदेशक एवं सीएफओ, पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड
उत्तर प्रदेश के बजट 2026-27 में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र के लिए ₹3,822 करोड़ का आवंटन एक बहुत महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि एमएसएमई न केवल राज्य का सबसे बड़ा रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्र हैं, बल्कि स्थानीय औद्योगीकरण और उद्यमिता का महत्वपूर्ण इंजन भी हैं। इस बढ़े हुए आवंटन के साथ—जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत अधिक है—राज्य का उद्देश्य ऋण पहुंच (credit access) को विस्तृत करना, क्लस्टर विकास, कौशल संपर्क और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं के लिए समर्थन प्रदान करना है।
श्री आकाश गोयनका
पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई - यू0पी एवं
निदेशक, गोल्डी ग्रुप
उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 में कानपुर, मेरठ और आगरा के विकास के लिए विशेष रूप से ₹720 करोड़ का आवंटन इन महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों में एक रणनीतिक और अत्यंत आवश्यक निवेश का प्रतीक है। बुनियादी इंफ्रास्ट्रचर को और सुदृढ़ करने के साथ ही, यह आवंटन कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा—जो कानपुर के चमड़ा और कपड़ा क्लस्टर, मेरठ के खेल वस्तुओं और विनिर्माण, तथा आगरा की हस्तशिल्प और आतिथ्य से जुड़ी पर्यटन-चालित अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
श्री जय अग्रवाल
पूर्व अध्यक्ष - सी.आई.आई. - यू0पी तथा
निदेशक - सी.पी. मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ नये औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना तथा मौजूदा बुनियादी ढांचे और औद्योगिक योजनाओं को मजबूत करने के लिए लगभग 27,000 करोड़ के बजटीय आवंटन एक प्रशंसनीय कदम है। यह न केवल राज्य में निवेश आकर्षित करेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य को भी मज़बूत बनाएगा। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख सूक्ष्म उद्यमों को जोड़ने के उद्देश्य से 1,000 करोड़ का आवंटन भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक सराहनीय कदम है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).