
गोशाईंगंज में समाजवादी पार्टी का बड़ा राहत कदम
12 पीड़ितों को मिलेगा आर्थिक सबल
तारून डाक बंगला बनेगा गवाह, 13 फरवरी को होगा चेक वितरण कार्यक्रम
लखनऊ/अयोध्या।अयोध्या जनपद के गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी एक बार फिर पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी नजर आएगी। विगत महीने चार पीङित परिवारों को गोशाईंगंज विधानसभा प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद द्वारा समाजवादी पार्टी की ओर से 50-50 हजार का चेक वितरित किया गया था। 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे तारून डाक बंगला परिसर में एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां क्षेत्र के 12 पीड़ित परिवारों को समाजवादी पार्टी की ओर से 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का चेक वितरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सियासी हलचल तेज है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में पीड़ितों की मदद के लिए आगे आना समाजवादी पार्टी की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे चौ. लौटनराम निषाद, प्रभारी/प्रत्याशी विधानसभा 276 गोशाईंगंज, ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति नहीं बल्कि जरूरतमंदों के दर्द में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को यह सहायता उनके संघर्ष में एक छोटा सा सहारा है।
घुरी टीकर की माधुरी निषाद, सराय मनोधर की समेन्द्र कुमारी निषाद, गौरा गयासपुर के दिव्यांग राजू निषाद, चोङरी-वंदनपुर की गायत्री वर्मा, रसूलपुर की शिव देवी वर्मा,
सोनौरा गाऊपुर के शिवकुमार वर्मा, गोकुलपुर के प्रदीप कुमार यादव, मनियारपुर की सरोज यादव, भरहूखाता की सुनीता गौतम, दशलावन-मनऊपुर की सुमिरा कोरी, मनऊपुर-हैदरगंज की क्रांति गौङ और कशेरूआ बुजुर्ग के महेश कुमार वनवासी को इस सहायता का लाभ मिलेगा। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह कार्यक्रम आगामी समय में गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नया संदेश देने वाला साबित हो सकता है। पीड़ित परिवारों में भी इस पहल को लेकर उम्मीद और संतोष का माहौल है।कार्यक्रम को लेकर समर्थकों में उत्साह, बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).