
नागरिक सुरक्षा संगठन की बैठक सम्पन्न
लखनऊ। नागरिक सुरक्षा नियंत्रण केंद्र में प्रखंड लोहिया नगर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता करते हुए चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा ने सर्वप्रथम दिनांक 15 अप्रैल 2026 को विकासनगर में हुई आकस्मिक अग्निकांड दुर्घटना में अदम्य साहस और कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करने वाले वार्डेनों की जमकर तारीफ की उनके द्वारा उक्त दुर्घटना में जनमानस की सहायता हेतु कार्य कर रहे घायल हुए ऋषि श्रीवास्तव पोस्ट वार्डन 3 को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया इसके साथ ही अग्निकांड दुर्घटना के समय विशेष सहयोग करने वाले वरिष्ठ वार्डन अधिकारियों, वार्डनो डिप्टी चीफ वार्डन गुरप्रीत सिंह सेठी प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे डिविजनल वार्डन लोहिया नगर सुनील तिवारी हजरत गंज डिविजनल वार्डन आशीष कपूर स्टाफ ऑफिसर टू डिवीजनल वार्डन कमलेश सिंह घटना नियंत्रण अधिकारी शोएब जली पोस्ट वार्डन आरक्षित सौरभ अग्रवाल सेक्टर वार्डन आमिर अब्बास आदि को लक्ष्मण पुरस्कार 2026 से नवाजा गया प्रखंड की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडे ने सभी वार्डेनो की बहादुरी एवं उनके कर्तव्य निष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में ऐसे ही पूरी लगन से कार्य करने को प्रेरित किया डिप्टी चीफ वार्डन श्री गुरप्रीत सिंह सेठी द्वारा प्रखंड के डिविजनल वार्डन सुनील तिवारी जी की पूरी टीम को बधाई दी गई एवं डिविजनल वार्डन के नेतृत्व क्षमता की भूरि भूरि प्रशंसा की गई चीफ वार्डन महोदय द्वारा प्रखंड के 15 वार्डेनो को पदोन्नति आदेश भी प्रदान किया गया|
प्रखंड लोहिया नगर की तरफ से 21 वार्डन को अदम्य साहस समान से पुरस्कृत किया गया साथ ही डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी एवं डिप्टी डिविजनल डॉ पंकज जी द्वारा माननीय चीफ वार्डन मिश्रा जी एवं डिप्टी चीफ वार्डन सेठी सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडेय ,ऋषि कुमार ममता को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम में प्रखंड लोहिया नगर के सभी वार्डन मौजूद रहे कार्यक्रम बहुत ही अच्छा संपन्न हुआ





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).