
पंचतत्व मे विलीन हुए व्यापारी नेता आशोक मोतियानी
लखनऊ | लखनऊ व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व चेडीचंद मेला कमेटी के प्रवक्ता, व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य अशोक मोतियानी का गुरुवार को गोमतीनगर स्थित बैकुण्ठ धाम मे विद्युत शव दाह ग्रह में अन्तिम संस्कार हुआ। उनके पुत्र कुश मोतियानी ने उनको मुख अग्नि दी। अशोक मोतियानी का बुधवार को निधन हो गया था।
गुरुवार को सुबह से ही उनके हिंद नगर आलमबाग स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए आने वालों का ताता लगा रहा। दोपहर 12:00 के करीब उनकी अंतिम यात्रा बैकुंठ धाम के लिए रवाना हुई सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ उनकी यात्रा बैकुंठ धाम में पहुंची तो चारों तरफ से जाम लग गया जाम को खाली करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक लखनऊ व्यापार मंडल के संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा भूतनाथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री संदीप बंसल लखनऊ महानगर के अध्यक्ष सुरेश छबलानी, आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता के अलावा चौक व्यापार मंडल के विनोद महेश्वरी के साथी सिंधी समाज के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।अन्तिम दर्शन करने वालो मे समाज और व्यापार मंडल के लोगों में अनिल बजाज, श्याम कृष्नानी, सुरेश छाबलानी, संजय जैसवानी, संदीप बंसल, राम बालानी,नानक चंद,दुनी चन्द्र, मुरली धर आहुजा,लखन आहुजा,मनु तेजवानी, किशनचंद्र भमभानी, अशोक शर्मा, अनुज गौतम, सतीश आडवानी सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करें। इसके साथ ही राजधानी के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के संपादकों रिपोर्टर व छाया करो ने भी उनके अंतिम दर्शन किए इस अवसर पर लखनऊ के पूर्व मजिस्ट्रेट ओपी पाठक के अलावा जिला प्रशासन के तमाम आईएएस अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए । अशोक मोतियानी के आकस्मिक निधन पर लखनऊ के सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गहरा अशोक व्यक्त किया है। श्री मोतियानी लगभग 40 सालों से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे उनके इन्हीं संघर्षों का परिणाम था कि बुधवार को उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ समेत प्रदेश के कोने-कोने से व्यापारियों का आना शुरू हो गया था उनके शव यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).