
पार्टी विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आज जन विश्वास पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक अमौसी में संपन्न हुई।
उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के दिए गए मंत्र के साथ अब और तेजी से आगे बढ़ेगी जन विश्वास पार्टी।
लखनऊ | आज अमौसी स्थित कार्यालय पर जन विश्वास पार्टी की बैठक संपन्न हुई पार्टी की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी का विस्तार करना पार्टी से लोगों को जोड़ना और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाना रहा था। मंच का संचालन वीरेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए देवपाल सिंह चौहान प्रदेश महासचिव ने कहा किया यह पार्टी नहीं "मिशन" है इस मिशन के लिए हमें बड़ी तपस्या करनी है सवर्ण समाज जिस पीड़ा से आहत है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला जी इस पीड़ा का अंत करने के लिए जन विश्वास पार्टी के माध्यम से आपकी बात सदन तक पहुंचाना चाहते हैं आज जितने भी सवर्ण विधायक हैं उनमें से कोई भी एक नहीं है जो सदन में सवर्ण की बात उठाता हो। हम यकीन दिलाते हैं यदि सरोजिनी नगर विधानसभा ने एक प्रतिनिधि को सदन में भेजने का संकल्प ले लिया तो वह सदन में सवर्ण समाज के हक और अधिकार के लिए, यूजीसी रोलबैक, एससी एसटी एक्ट काले कानून को समाप्त करने पर आवाज जरूर उठाएगा और यह काम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सरोजिनी नगर से प्रत्याशी सुशील शुक्ला जी अवश्य करेंगे।
मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने कहा की जन विश्वास पार्टी सवर्ण समाज की आवाज है हम उसके हक और अधिकार के लिए संघर्षरत हैं 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता स्वयं में सुशील शुक्ला बनाकर लड़ेगा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेगा और मिशन को सफल बनाने के लिए जूझेगा संघर्ष करेगा तो निश्चित ही पार्टी सदन में प्रतिनिधित्व करेगी और सरकार भी बनाएगी।
उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता लागू करना, जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर हर गरीब कमजोर वंचित दिव्यांगजन को आरक्षण का लाभ देकर उन्हें अगली पंक्ति में खड़ा करना , यूजीसी कानून को समाप्त करना, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना और सरकार बनी तो प्रदेश के हर नागरिक को फ्री में बिजली उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।
एससी एसटी एक्ट से पीड़ित सवर्ण समाज आज पीछे जा रहा है उसका सामाजिक, आर्थिक पतन हो रहा है और यह एक सुनियोजित षड्यंत्र है सभी दलों ने बारी-बारी से सवर्ण समाज का शोषण किया है लेकिन अब यह शोषण बंद होगा और यह कार्य जन विश्वास पार्टी करेगी।
कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए सुशील शुक्ला ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता 25-25 सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संकल्प लेकर जाएगा और पार्टी को मजबूत करेगा पार्टी के कार्यकर्ता की यह कर्मठता निश्चित ही पार्टी को शिखर तक पहुंचाएगी और सवर्ण समाज की पीड़ा का अंत होगा।
इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए राज सिंह चौहान ने कहा की जन विश्वास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील शुक्ला जी के विचार हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं उनका संघर्ष हमारा आदर्श है और हम युवा जन विश्वास पार्टी की विचारधारा को स्वीकार करते हुए पूरे जी जान से सरोजिनी नगर विधानसभा से सुशील शुक्ला जी को सदन भेजने का काम करेंगे।
विशाल सिंह राजावत अध्यक्ष शांति नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि हम जन विश्वास पार्टी को सफलता के शिखर पर पहुंचने तक संघर्ष करेंगे हमारे समाज से कोई निकल कर आगे तो आया जो जातिगत आरक्षण, एससी एसटी एक्ट, यूजीसी जैसे विषय के साथ मजबूती से खड़ा है हम उसके साथ हैं। हम सुशील शुक्ला जी को सरोजिनी नगर से सदन भेजने का काम करेंगे।
आज की बैठक में श्री गोविंद मणि तिवारी,अक्षय तिवारी, देशराज सिंह, रमन श्रीवास्तव, मंटू बाजपेई, आदित्य सिंह, सतीश द्विवेदी, राहुल सिंह, सोभनाथ पांडेय, रणविजय मिश्रा एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).