राजस्व वृद्धि के लिए पूरे मनोयोग से काम करें अधिकारी ः कामिनी रतन
रवींद्र प्रकाश
लखनऊ। प्रमुख सचिव राज्य कर कामिनी चौहान रतन ने मीडिया से हुई मुलाकात मे कहा कि वह विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा करती है कि प्रदेश के राजस्व मे वृद्धि जीएसटी पंजीयन बेस बढाने के लिए अधिकारी पूरे मनोयोग से काम करें। राज्य कर अधिकारियों व सहायक आयुक्तों की पदोन्नति के लिए सितंबर माह से लंबित डीपीसी कमेटी की बैठक व गाजियाबाद जोन मे रिक्त चल रहे एडीशनल कमिशनर ग्रेड वन के पदो पर तैनाती के संदर्भ मे उन्होंने अधिकारिक रूप से तो कुछ नही कहा लेकिन इस बात के संकेत जरूर दिए कि वह विभाग के अधिकारियों की समस्याओं व रिक्त पदो पर तैनाती को लेकर गंभीर है। सचल दल व एसआईबी के अधिकारियों से प्रमुख सचिव ने अपेक्षा की है कि इंटेलिजेंस बेस जांच करें जिससे किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न न हो। कुल मिलकर प्रमुख सचिव ने मीडिया से मिली जानकारियो को तो गंभीरता से लिए , लेकिन कुछ भी बोलने से बचती नजर आयी। प्रमुख सचिव हर बुधवार को विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को दूर करने की कोशिश करती हैं जिससे निराशा के भाव मे जी रहे अधिकारियों मे नई ऊर्जा का संचार हुआ है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).