
स्मार्ट मीटर के खिलाफ लौलाई उपकेंद्र पर विरोध प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने पुराने मीटर लगाने की मांग
संतोष कुमार सिंह
लखनऊ। स्मार्ट मीटर के खिलाफ लगातार बढ़ता जा असंतोष शनिवार को विरोध प्रदर्शन का रूप ले लिया। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्या को लौलाई विद्युत उपकेंद्र पर काशीराम कॉलोनी के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुरुष, महिलाएं और बच्चे सड़क पर उतर आए तथा उपकेंद्र का लगभग एक घंटे तक घेराव किया। ग्रामीणों का मुख्य आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अचानक बढ़ गए हैं और प्रीपेड सिस्टम के कारण बार-बार बिजली कट रही है। रिचार्ज कराने के कुछ देर बाद ही माइनस में बिल का मैसेज आता है और बत्ती गुल हो जाती है। बताया की अधिकांश घरों में 1 किलोवाट कनेक्शन होने के बावजूद ₹4000-₹5000 तक के बिल आने से लोग परेशान हैं।
प्रदर्शनकारियों ने पुराने मीटर लगाने की मांग की। साथ ही विद्युत अधिकारियों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों द्वारा बिना किसी कार्रवाई के उन्हें वापस भेज दिया जाता है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी और बढ़ती जा रही है। लोगों ने यह भी कहा कि अब बिजली बिल पहले से कई गुना ज्यादा आ रहा है। ₹10 तक का बकाया होने पर भी बिजली काट दी जाती है और एक महीने में कई बार रिचार्ज/भुगतान करना पड़ता है। मीटर की स्पष्ट रीडिंग नहीं मिलती, जबकि भुगतान के समय अचानक ₹800-₹1000 तक बकाया दिखा दिया जाता है।इस मामले में एसडीओ संतोष कुमार मौर्य ने कहा कि मीटर हटवाना उनके अधिकार में नहीं है, लेकिन जनता की सभी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक भेजा जाएगा और जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).