
चिन्मय शुक्ला को मिला "स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश 2026" का खिताब
लखनऊ। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गाजियाबाद के चिन्मय शुक्ला को स्ट्रांग मैन ऑफ उत्तर प्रदेश का सम्मान, आगरा में आयोजित पावरलिफ्टिंग (क्लासिक) प्रतियोगिता में दिया गया 'इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सिकंदरा, आगरा, उत्तर प्रदेश ' में(दिनाँक 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक ) आयोजित प्रदेशीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में , चिन्मय ने 66 किलो ग्राम, जूनियर वर्ग ( पुरुष) में खेलते हुए "स्वर्ण पदक" जीता है। चिन्मय ने कुल 612.5 kg वजन उठाकर स्वर्ण पदक ग़ाज़ियाबाद के नाम किया। चिन्मय ने स्क्वाट में 220 kg , बेंचप्रेस में 132.5 kg तथा डेडलिफ्ट में 260 kg उठा कर तीनों लिफ्ट में इंडिविजुअल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। चिन्मय ने ओवरऑल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ सबसे अधिक "आईपीएफ जील प्वाइंट" स्कोर करते हुए “ स्ट्रांग मैन ऑफ़ द उत्तर प्रदेश” का खिताब भी जीता है। आई पी एफ जीएल स्कोर खिलाड़ी के शरीर के वजन एवं कुल उठाए गए वजन के अनुपात पर आधारित होता है। चिन्मय इस प्रतयोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ अब नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026, अमलापुरम, आंध्र प्रदेश, के लिए टीम उत्तर प्रदेश में सेलेक्ट हो गए हैं।
ग़ाज़ियाबाद के लिए मेडल जीत कर चिन्मय द्वारा ख़ुशी व्यक्त की गई। अपने कोच उदय आदित्य जयकुमार, अपने भाई, बहन व माता-पिता अर्चना एवं विजेंद्र कुमार शुक्ला एवं चाहने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
चिन्मय अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है। पूर्व में वर्ष 2023, 2024 में उतर प्रदेश राज्य का गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है। वह वर्ष 2024 में ताशकंद ( उजबेकिस्तान) में आयोजित "एशियन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता" में चतुर्थ स्थान पर रहा। जुलाई 2025 में जापान के Himeji हिमेजी शहर में आयोजित एशिया, अफ्रीका, पैसि फ़िक् देशों की अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भारतवर्ष के लिए रजत पदक प्राप्त किया था। उल्लेखनीय है कि चिन्मय ने इस प्रतियोगिता में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 150 किलोग्राम अधिक वजन उठाकर भारी मात दी है ।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).