उत्तर प्रदेश राजकर विभाग के 79 वें स्थापना दिवस पर अलीगढ़ जोन में हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन
लखनऊ । उत्तर प्रदेश राजकर विभाग के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर अलीगढ़ जोन के अधिकारियों द्वारा एक नई और सराहनीय पहल की गई। विभाग में आपसी भाईचारा एवं पारिवारिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के बीच शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही कैरम और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं भी सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। सभी सफल प्रतिभागियों को अलीगढ़ जोन के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन ए.के.आर. त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) चंद्रशेखर सिंह द्वारा किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) चंद्रशेखर सिंह ने विजय प्राप्त की। कैरम प्रतियोगिता में स्टेनो अतुल कुमार तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता में गिरीजेश कुमार एवं ब्रजेश कुमार विजेता रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम बार इलेवन ने जीत हासिल की।
इस आयोजन ने विभाग में सहयोग, उत्साह और एकता की भावना को और सुदृढ़ किया। राज्य कर आयुक्त डा नीतिन बंसल ने सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).