
वीर सावरकर को भारत रत्न नहीं देना चाहती केन्द्र सरकार
त्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतरेगी पार्टी - चेतन शर्मा
अभिनव भारत पार्टी के अधिवेशन में जुटे देश के साधु-संत
लखनऊ। क्रान्तिकारी स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर आज यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुये अभिनव भारत पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार वीर सावरकर को भारत-रत्न देने के लिये गंभीर नहीं है। अधिवेशन में पार्टी के सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि वीर सावरकर ने अपने युवावस्था में ही अभिनव भारत संगठन की स्थापना कर पराधीन भारत में क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की थी, उन्होंने केवल स्वतंत्रता का स्वप्न नहीं देखा बल्कि उसके लिये काल कोठरी में अमानवीय यातनाएं सही। अंडमान की सेल्युलर जेल की दीवारें आज भी उस तप, त्याग और तेज की साक्षी है, ऐसे व्यक्तित्व को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी वीर सावरकर को भारत रत्न दिये जाने को लेकर कह चुके है कि सावरकर के योगदान को देखते हुए यदि उन्हें भारत-रत्न मिलता है तो इससे भारत-रत्न का सम्मान होगा। श्री शर्मा ने बताया कि अभिनव पार्टी ने पिछले वर्ष वीर सावरकर को भारत-रत्न दिलाने की मांग को लेकर देशभर में सावरकर सम्मान यात्रा निकालकर देश की राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सौ ज्ञापन देश के विभिन्न हिस्सों से दिये गये, लेकिन इसके बावजूद केन्द्र सरकार इस संबंध में कोई विचार नहीं कर रही है, इसके लिये पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी। श्री शर्मा ने अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को लेकर कहा कि देश में गाय की सुरक्षा के लिये माता का दर्जा देने के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाये, तभी जाकर देश में गाय माता को बचाया जा सकता है। गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा केवल भावनात्मक निर्णय नहीं होगा बल्कि यह एक ठोस कानूनी संरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चेतन शर्मा ने कहा कि अभिनव भारत पार्टी राज्य के चुनावी रणभूमि में उतरने के लिये पूरी तरह तैयार है, और लगभग तीन सौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी है। चुनावी रणनीति को लेकर अभिनव भारत पार्टी जल्द ही अन्तिम रूप देकर उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान में उतर जायेगी। इससे पहले इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में अधिवेशन का शुभारम्भ भारत माता की स्तुति और वन्देभारत गीत के साथ दीप प्रज्जवलित कर हुआ। इस मौके पर प्रमुख रूप से मालेगांव मामले में बरी हुये मेजर रमेश उपाध्याय, पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री ममता झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. नीलेन्द्र गौतम, श्रीमती चित्रा दलाल, स्वरूपानंद महाराज के शिष्य त्रिभुवन दास, कार्तिक गिरी, सर्वेश मिश्रा, महामंडलेश्वर अमरेशानन्द गिरी सहित देशभर से आये पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि मौजूद थे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).