
गाजीपुर में सीएम योगी : हाथ से बनी पेंटिंग देख मंच पर बुलवाया, बच्चों को कराया अन्नप्राशन और बांटे करोड़ों के उपहार
गाजीपुर में गरजे सीएम योगी : हाथ से बनी पेंटिंग देख मंच पर बुलवाया, बच्चों को कराया अन्नप्राशन और बांटे करोड़ों के उपहार
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजीपुर दौरे के दौरान जनसभा स्थल पर एक बेहद भावुक और खास नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ जिले को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी, बल्कि अपनी संवेदनशीलता और सहृदयता से वहां मौजूद आम जनता का दिल भी जीत लिया।
जब पेंटिंग देख सीएम योगी ने महिलाओं को मंच पर बुलाया
जनसभा के दौरान दो महिलाएं हाथ से बनाई गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूबसूरत पेंटिंग (चित्र) लेकर भीड़ के बीच खड़ी थीं। भाषण देते समय सीएम की नजर उन पर पड़ी। अपना संबोधन समाप्त करते ही उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि दोनों महिलाओं को ससम्मान मंच पर लाया जाए।
बुलावा मिलते ही दोनों महिलाएं खुशी से दौड़ती हुई मंच पर पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और अपनी बनाई हुई पेंटिंग उन्हें भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी कला की सराहना करते हुए उनका हाल-चाल जाना और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया।
मासूमों का अन्नप्राशन और योजनाओं का वितरण
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कई मासूम बच्चों को दुलारा, उनका अन्नप्राशन कराया और उन्हें खिलौने भेंट किए। इस दौरान गाजीपुर के विकास पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। इसके बाद सीएम ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मंच से सम्मानित और लाभान्वित किया।
प्रमुख लाभार्थी जिन्हें मिला सम्मान
अनिमेष राय, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, लैपटॉप |
सुंदरी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ₹7,000 का चेक व प्रमाण पत्र
आशुतोष पांडेय बेसिक शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
वंदना यादव, माध्यमिक शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
दिवाकर सिंह, उच्च शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड
अंचलानंद राय, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, ₹1.08 लाख का चेक
मनोरमा देवी, लखपति दीदी योजना, प्रमाण पत्र
मधुबाला भारती, रिवाल्विंग फंड व सामुदायिक निवेश निधि, ₹14.91 करोड़ से अधिक का चेक
सोमारी, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अनुदान राशि स्वीकृति पत्र
पूनम देवी, मुख्यमंत्री आवास योजना (शहरी), अनुदान राशि स्वीकृति पत्र
पुष्पा देवी, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, ₹5 लाख का चेक
नितेश राय, फसल अवशेष प्रबंधन योजना, ₹32 लाख का चेक
कंचन यादव, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).