
ईएसआईसी द्वारा वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ, लखनऊ में 300 से अधिक बीमित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण
नई दिल्ली/लखनऊ । सामाजिक सुरक्षा संहिता-2020 के प्रावधानों के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा दिनांक 07 मई, 2026 को वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ नई दिल्ली से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री माननीय श्री मनसुख मांडविया, द्वारा किया गया। इसी क्रम में ईएसआईसी अस्पताल, लखनऊ में वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन श्री बी.पी. सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एवं श्री के. सी. झा, क्षेत्रीय निदेशक, ईएसआईसी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. एम. के. शन्मुगम, प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री निलेश कुमार सिंह, विशेष सचिव, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश तथा श्री बसंत अग्रवाल, निदेशक, बीमा चिकित्सा सेवाएं, ईएसआईएस उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साथ ही श्री अनिल राजभर, श्रम विभाग मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ईएसआईसी अस्पताल, वाराणसी में वार्षिक स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा वे ऑडियो-वीडियो माध्यम से ईएसआईसी अस्पताल, लखनऊ के कार्यक्रम से भी जुड़े रहे।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक बीमित व्यक्तियों (IPs) का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का उद्देश्य बीमित व्यक्तियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उक्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर ईएसआईसी अस्पताल, लखनऊ में प्रतिदिन जारी रहेगा ।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).