
जनशक्ति का विस्तार
कौस्तुभ अग्रवाल बने लखनऊ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष
लखनऊ | भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) ने अपने संगठन को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सिंह के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत, बुधवार को डालीगंज में एक बैठक में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में कौस्तुभ अग्रवाल को लखनऊ का जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) मनोनीत किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कौस्तुभ अग्रवाल की नियुक्ति से संगठन को एक नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).