
श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय द्वारा चौकी कस्बा थाना मोहनलालगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण
लखनऊ | श्रीमान पुलिस उपायुक्त दक्षिणी महोदय श्री मो. मुश्ताक द्वारा थाना मोहनलालगंज अन्तर्गत चौकी कस्बा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी कार्यालय, अभिलेखों, आगंतुक रजिस्टर, चौकी परिसर की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया गया।
महोदय द्वारा अभिलेखों के रख-रखाव एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव एवं आमजन को होने वाली असुविधा को देखते हुए सतत् भ्रमणशील रहकर/ट्रैफिक व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने तथा चौकी में जनशिकायत रजिस्टर रखने व जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
श्रावण मास के दृष्टिगत थाना मोहनलालगंज क्षेत्रांतर्गत भ्रमण करते हुए शिवालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण भी किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त चौकी पर तैनात पुलिस बल को आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, महिला सुरक्षा सम्बन्धी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).