बलिया : गंगा में नहाते समय तेज धारा में बहा 14 वर्षीय किशोर, सागरपाली के सेमरा घाट पर तलाश जारी

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली स्थित सेमरा घाट पर मंगलवार को गंगा नदी में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर तेज धारा में डूब गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। किशोर की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर फेफना के विधायक संग्राम सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और किशोर की तलाश के संबंध में जानकारी ली।

अराजी माफी सागरपाली निवासी भरत यादव का पुत्र शिवम यादव उर्फ गोलू (14) अपने दो दोस्तों के साथ सेमरा घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान तैरते समय वह गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पानी में समा गया।
शिवम के दोनों दोस्त किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से किशोर की तलाश शुरू कराई।
हादसे के बाद शिवम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल किशोर का पता नहीं चल सका है और उसकी तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 51 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल

शिवा शर्मा हत्याकांड : 11 दिन की तलाश के बाद नागपुर से गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और चालक दानिश भी STF के हत्थे चढ़े

बलिया : मुर्गी फार्म के पास चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, 2.19 लाख रुपये के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

बलिया में पिता-पुत्र की पिटाई कर बदमाशों ने लूटी बाइक
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).