सिगरा पुलिस का शिकंजा, 75 लीटर अवैध शराब के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को लहरतारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न के पास हुई। यह तस्कर शराब को बिहार ले जाने की फिराक में थे। आरोपियों के कब्जे से कुल 75 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। दोनों आरोपी बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं।
सिगरा थाना के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि इन शराब तस्करों की पहचान चंदन कुमार (19 वर्ष) पुत्र दीनेश चौधरी, निवासी ग्राम बैरी चक, थाना मसौरी, जिला पटना, बिहार व राहुल कुमार (19 वर्ष) पुत्र महेंद्र राम, निवासी ग्राम बाढ़ पोतमा, थाना बाढ़, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को 8 पीएम ब्रांड के 150 पाउच, रॉयल स्टैग की 43 बोतलें और ब्लेंडर्स प्राइड की 20 बोतलें मिलीं। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा
टॉप रीड्स

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).