योग से बनेगा स्वस्थ रेलवे परिवार! वाराणसी मंडल में शुरू हुआ 7 दिवसीय अभियान, रेलकर्मियों और सफाई मित्रों ने किया अभ्यास

वाराणसी: रेलवे कर्मचारियों और सफाई मित्रों को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार, 1 नवंबर 2026 को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, रेलकर्मियों और सफाई मित्रों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और मंडल चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. एस.के. मंडल के नेतृत्व में हुए योग सत्र में फिजिकल ट्रेनर संतोष राय ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने पर जोर
कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.के. मंडल ने नियमित योग और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि योगाभ्यास और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। नियमित अभ्यास से व्यक्ति अपनी दिनचर्या में अनुशासन और सकारात्मकता ला सकता है।
प्रतिभागियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त नींद सुनिश्चित करने और नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही प्रतिदिन योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
7 नवंबर तक मंडल के स्टेशनों और कार्यालयों में चलेगा अभियान
स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूकता का यह अभियान केवल मंडल चिकित्सालय तक सीमित नहीं रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में 1 से 7 नवंबर तक सभी स्टेशनों और कार्यालयों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और सफाई मित्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
रेलवे मंडल की इस पहल के जरिए कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और मानसिक संतुलन के महत्व को रेखांकित किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ के सिविल अस्पताल में कमाल! नाक के रास्ते निकाला दिमाग का बड़ा ट्यूमर, मरीज की लौटने लगी आंखों की रोशनी

अब बिना चीर-फाड़ के होगा पोस्टमार्टम! मुंबई के KEM अस्पताल में बनेगा वर्चुअल ऑटोप्सी सेंटर, 3D तकनीक खोलेगी मौत का राज

अंडमान में कैंसर की जांच के लिए उतरीं दो मोबाइल मेडिकल वैन, तीन साल तक चलेगा अभियान

वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक—सरकारी अस्पतालों में बढ़ाई जाए ओपीडी, मरीजों को मिले बेहतर इलाज
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).