9 अक्टूबर को गोसाईपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और माता प्रसाद पाण्डेय

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय दिवंगत समाजवादी नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर पहुंचेंगे।
उक्त जानकारी समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने देते हुए बताया कि शिवपाल सिंह यादव एवं माता प्रसाद पाण्डेय एक साथ हेलीकॉप्टर से गोसाईपुर पहुंचेंगे और श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी की प्रार्थना सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी 9 अक्टूबर को गोसाईपुर पहुंचकर प्रार्थना सभा में सम्मिलित होंगे और श्रद्धेय रामगोविन्द चौधरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों के गोसाईपुर पहुंचने की संभावना है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नरही में जर्जर भवनों से हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

गोमती उफान पर, लखनऊ में बढ़ी बाढ़ की चिंता; IIIT बंद, बैकुंठ धाम में भरा पानी
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).