चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल की खामियों पर कर्मचारी संघ सख्त, नगर आयुक्त को भेजा मांगपत्र

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित भुगतान को लेकर विरोध तेज हो गया है। उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ ने ऑनलाइन चिकित्सा प्रतिपूर्ति व्यवस्था में आ रही तकनीकी दिक्कतों पर नाराजगी जताते हुए पूर्व की ऑफलाइन प्रक्रिया बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग उठाई है।
संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग-6 की ओर से 9 सितंबर 2026 को जारी शासनादेश के तहत चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण के लिए जनहित स्वास्थ्य पोर्टल और मानव संपदा (eHRMS) पोर्टल का एकीकरण कर ऑनलाइन व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, व्यवस्था लागू होने के बाद से कर्मचारियों को कई तरह की व्यावहारिक और तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
80-85 प्रतिशत कर्मचारियों के सामने तकनीकी चुनौती
संघ अध्यक्ष का कहना है कि नगर निगम के लगभग 80 से 85 प्रतिशत सफाई कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कम पढ़े-लिखे हैं। उनके पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी और संसाधनों का भी अभाव है। ऐसे में बिना पर्याप्त प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता के डिजिटल व्यवस्था लागू करने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पोर्टल की खामियों से अटके चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे
संघ के अनुसार, जनहित स्वास्थ्य पोर्टल पर आवेदन करते समय तकनीकी त्रुटियां सामने आ रही हैं। वहीं, मानव संपदा पोर्टल पर कई कर्मचारियों का पंजीकरण और एकीकृत सेवा विवरण उपलब्ध नहीं होने के कारण आवेदन स्वीकार नहीं हो पा रहे हैं।
इसका खामियाजा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके आश्रितों को भुगतना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे लंबित होने से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त होने तक ऑफलाइन प्रक्रिया की मांग
कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन के सामने पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति के पुराने लंबित दावों का तत्काल निस्तारण और भुगतान जारी करना प्रमुख है। संघ ने मांग की है कि जब तक ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सक्षम नहीं हो जाता, तब तक पूर्व की ऑफलाइन प्रक्रिया से आवेदन स्वीकार किए जाएं और भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
इसके अलावा कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण देने, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का पंजीकरण और सेवा विवरण पूरा करने की मांग की गई है।
कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील
संघ ने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने से पहले स्थानीय निकायों में जरूरी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी की जानी चाहिए थीं। साथ ही, कर्मचारियों को व्यवस्था के अनुरूप प्रशिक्षित करना भी जरूरी था।
कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त और शासन से अपील की है कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्थिति को देखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए। संघ ने लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान जल्द जारी करने और तकनीकी समस्याओं का समाधान होने तक ऑफलाइन व्यवस्था जारी रखने की मांग दोहराई है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दिल्ली के साकेत में अग्निकांड, Kia शोरूम की छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त; सभी फंसे लोगों को बचाया

दीपावली पर ITBP के 5,000 हिमवीरों ने किया रक्तदान

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

बलिया में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, फावड़े से हमले के बाद व्यक्ति की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).