बलिया में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, फावड़े से हमले के बाद व्यक्ति की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में भीमपुरा पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के आरोप में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीनी विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर फावड़े से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक, घटना 19 अक्टूबर को भीमपुरा थाना क्षेत्र के आरीपुर सरया गांव में हुई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र ने 4 नवंबर को थाना भीमपुरा में तहरीर देकर अनिल, मनीष, अवनीश और राधेश्याम पर एक राय होकर उनके पिता के साथ मारपीट करने और फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया था।
इलाज के दौरान हुई थी मौत
तहरीर के अनुसार, हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 3 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना भीमपुरा में मुकदमा संख्या 175/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 और 3(5) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
कसेसर बाजार के पास से दो गिरफ्तार
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय टेंगरी (40 वर्ष) और राधेश्याम पुत्र स्वर्गीय टेंगरी (35 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों को 5 नवंबर को दोपहर करीब 12:50 बजे कसेसर बाजार के पास से गिरफ्तार किया।
अन्य आरोपियों की तलाश में जांच जारी
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों मनीष और अवनीश की भूमिका को लेकर पुलिस की विवेचना जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक रवि वर्मा और थाना भीमपुरा की पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दिल्ली के साकेत में अग्निकांड, Kia शोरूम की छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त; सभी फंसे लोगों को बचाया

दीपावली पर ITBP के 5,000 हिमवीरों ने किया रक्तदान

चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल की खामियों पर कर्मचारी संघ सख्त, नगर आयुक्त को भेजा मांगपत्र

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).