राष्ट्रीय एकता बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता को अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने इंटरनेट माध्यम 'एक्स' पर लिखा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका जीवन 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने का संदेश देता है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सुशासन और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र से सामाजिक समरसता को मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' में लोगों से भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि एकता दौड़ का हर कदम राष्ट्र की अखंडता और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के संकल्प का प्रतीक बने।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया में 26 दोपहिया वाहनों की होगी नीलामी, 2 नवंबर को भीमपुरा थाने में लगेगी बोली

तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धान की फसल को भारी नुकसान

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).