बाढ़ प्रभावित सैंथा पहुंचे मंत्री ए.के. शर्मा, राहत कार्यों का लिया जायजा

ड्रोन से दवा छिड़काव का निरीक्षण, सफाई और बीमारियों की रोकथाम पर जोर
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सैंथा गांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों, जलभराव के बाद साफ-सफाई और प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जलभराव के बाद स्वच्छता पर विशेष ध्यान
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ने तथा दूषित पानी और वातावरण के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है। इसे देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी और दवा छिड़काव की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों के साथ पशुओं के स्वास्थ्य की भी सुरक्षा की जा सके।

ड्रोन तकनीक से दवा छिड़काव का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ड्रोन तकनीक के माध्यम से किए जा रहे दवा छिड़काव का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी इस तकनीक का उपयोग किया जाए। साथ ही, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा।
राहत शिविरों में व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश
मंत्री ने बाढ़ राहत शिविर और राहत चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। जिन इलाकों से पानी निकल चुका है, वहां सफाई अभियान चलाकर गंदगी दूर करने और जलभराव के बाद उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया। मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों, सफाईकर्मियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान चलाने की हिदायत दी।
प्रभावित नागरिकों से संवाद, राहत सामग्री वितरित
ए.के. शर्मा ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाई जाए। इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम और प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तथा पशुओं तक राहत एवं बचाव सुविधाएं पहुंचाने के साथ सफाई कार्य भी किए जा रहे हैं।
‘इस चुनौतीपूर्ण समय में जनता के साथ खड़ी है सरकार’
मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार और प्रशासन जनता के साथ खड़े हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना और जनजीवन सामान्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, फैजुल्लागंज में बांटेंगे बाढ़ राहत सामग्री

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम योगी

आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ को स्वाभिमान मंच, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).