जननायक चंद्रशेखर की सादगी और स्वच्छ राजनीति आज भी प्रासंगिक : दानिश आजाद

जन्म शताब्दी महोत्सव में पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया याद, नीरज शेखर बोले- बलिया का हित हमेशा सर्वोपरि
बलिया। जननायक एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार को चितबड़ागांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन, विचारों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। इस दौरान उनके आदर्शों को वर्तमान पीढ़ी के लिए भी प्रासंगिक बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि जननायक चंद्रशेखर का पूरा जीवन देश और समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बलिया के लिए यह गौरव की बात है कि चंद्रशेखर ने यहां का प्रतिनिधित्व संसद में किया और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।
दानिश आजाद ने कहा कि चंद्रशेखर की राजनीतिक सूझबूझ, स्पष्ट सोच और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता ने देश के अनेक बड़े नेताओं को प्रभावित किया। उनकी राजनीतिक यात्रा से आज की पीढ़ी को लोकतंत्र, जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की सीख लेनी चाहिए।
राज्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रदेश विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

पिता के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रयास करता हूं : नीरज शेखर
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि वह अपने पिता जननायक चंद्रशेखर की तुलना में स्वयं को बहुत छोटा मानते हैं, लेकिन उनके बताए रास्ते पर चलने का लगातार प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ राजनीति और जनहित को प्राथमिकता देना उनके पिता की राजनीतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
नीरज शेखर ने कहा कि वह किसी भी पद पर रहें या न रहें, बलिया की जनता का हित उनके लिए हमेशा सर्वोपरि रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले युवाओं के सामने पहचान और अवसर से जुड़ी कई चुनौतियां थीं, जबकि अब परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिला है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ लगाए आरोपों को बताया गलत
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी नीरज शेखर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि संजय मिश्रा को संगठन और क्षेत्र के लोग अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की छवि को द्वेषवश प्रभावित करने के उद्देश्य से गलत आरोप लगाना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक व्यक्तियों को इस मामले में संजय मिश्रा के साथ खड़ा होना चाहिए। साधारण कार्यकर्ता की तरह रहकर संगठन के लोगों को साथ लेकर चलने वाले जिलाध्यक्ष का सहयोग किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, विजय बहादुर सिंह और जिला महामंत्री हिमांशु सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृजकुमार सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया।
इस अवसर पर वीरेंद्र पाठक, इंजीनियर दिनेश सिंह, बंशबहादुर सिंह, हीरा सिंह, राघव सिंह, अरुण सिंह, अरविंद सिंह सेंगर, दिनेश प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, डॉ. प्रवीण सिंह, मदन राजभर, सुरजीत सिंह परमार, संतोष सिंह और अजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

केदारनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों के साथ भाजपा ने दिखाया दमखम

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा

कस्ता में गरजी ‘लाखन आर्मी’, सूरज पासी बोले- इतिहास के सम्मान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष
टॉप रीड्स

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).