चिराग पासवान के जन्मदिन पर लखनऊ में हेलमेट वितरण, लोजपा (रामविलास) ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिन पर शनिवार को पार्टी के किसान प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश की ओर से सेवा और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर आकाश सिंह यादव के नेतृत्व में हजरतगंज चौराहे स्थित पुलिस चौकी सचिवालय के पास आयोजित कार्यक्रम में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश सिंह यादव ने कहा कि चिराग पासवान युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन को पार्टी कार्यकर्ता सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा भी जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक हेलमेट किसी व्यक्ति की जान बचाने के साथ उसके परिवार को भी बड़ी त्रासदी से बचा सकता है।

कार्यक्रम में किसान प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव विनीत पाण्डेय, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार, आशुतोष शुक्ला अंकुर और प्रदेश सचिव नरेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान के आयोजन में हजरतगंज चौकी इंचार्ज बागेश कुमार शर्मा और उनकी पुलिस टीम ने सहयोग किया। पार्टी के किसान प्रकोष्ठ ने आम लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी की फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं को मिलेंगे 28 नए विशेषज्ञ, सीएम योगी करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई, योगी सरकार का सख्त संदेश

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

लखनऊ में भाजपा की बड़ी पदयात्रा आज, शिवराज सिंह चौहान समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).