बरेका में दशहरा: दोपहर 2 बजे से बंद रहेंगे सभी प्रवेश द्वार

20 अक्टूबर को केंद्रीय खेल मैदान में होगा रावण दहन, रामलीला और आतिशबाजी का भी आयोजन; महाप्रबंधक आशुतोष पंत होंगे मुख्य अतिथि
वाराणसी। विजयादशमी के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में 20 अक्टूबर 2026 को विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत परिसर के सभी पांच प्रवेश द्वार दोपहर 2 बजे से रावण दहन तक बंद रहेंगे। बरेका प्रशासन ने रेल कर्मचारियों और आम नागरिकों से निर्धारित पहचान पत्र एवं प्रवेश पास के साथ ही आवागमन करने की अपील की है।
प्रशासन के अनुसार, ककरमत्ता मुख्य प्रवेश द्वार, एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट पर यह व्यवस्था लागू रहेगी। रेल कर्मचारियों को वैध पहचान पत्र, जबकि आम नागरिकों को रामलीला मंचन एवं रावण दहन का वैध प्रवेश पास दिखाने पर ही परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।
यह व्यवस्था विजयादशमी के दौरान संभावित भीड़ को नियंत्रित करने, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई है।
केंद्रीय खेल मैदान में होगा भव्य आयोजन
बरेका परिसर के केंद्रीय खेल मैदान में 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:30 बजे से रात 8 बजे तक रामलीला का मंचन, आकर्षक आतिशबाजी और पुतला दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
70 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
समारोह का प्रमुख आकर्षण 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। रामलीला और पुतला दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से की अपील
बरेका प्रशासन ने रेल कर्मचारियों और आम नागरिकों से सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने, वैध पहचान पत्र या प्रवेश पास साथ रखने और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही परिसर में आने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से विजयादशमी के आयोजन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने में सहयोग देने का आग्रह किया है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

एयर शो से पहले वाराणसी पुलिस को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग, विनम्र व्यवहार पर जोर

आसमान में एयर शो, सड़कों पर दिखेगी काशी की विरासत; बाबतपुर से नमो घाट तक बदलेगी बनारस की तस्वीर

एयर शो से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, राजघाट से नमो घाट तक नगर आयुक्त ने परखीं तैयारियां

6 घंटे से बेकाबू काशी नरेश का हाथी, जंगल की ओर भागा; 13 साल से देखभाल कर रहे महावत पर किया हमला
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).