
गौ सेवा एवं संरक्षण मे मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में दिया सर्वाधिक योग दान दिया ःअशोक गोयल
लखनऊ। अशोक कुमार गोयल निवर्तमान उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी बयान मे कहा किगौ माता के संरक्षण हेतु देश भर में सर्वाधिक योगदान योगी जी की सरकार द्वारा दिया गया। 2017 के बाद 7500 से अधिक गौ आश्रय स्थलों की स्थापना प्रदेश में की गई।12 लाख 38 हजार से अधिक गौ वंश की सेवा, गौ संरक्षण केन्द्र स्थापना हेतु 100करोड़ अलग धन राशि सहित 2100 करोड़ रुपए की धन राशि इस मद के लिए सुनिश्चित की गई है।
गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए " गौ पालो पैसा कमाओं " की योजना के प्रचार हेतु गौ संरक्षण मिशन को प्रदेश में बढ़ावा दिया गया है। अशोक गोयल ने कहा किगौ शालाओं एवं गौ पालकों को प्रति गौवंश मासिक आर्थिक सहायता , गौ सेवा आयोग का तत्परता से संचालन , गौ चिकित्सा सेवा व्यवस्था सहित प्रत्येक जनपद में गौ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई प्राथमिकता से हुई है । श्री गोयल ने कहा किगौ शालाओं एवं गौ पालकों को प्रति गौवंश मासिक आर्थिक सहायता , गौ सेवा आयोग का तत्परता से संचालन , गौ चिकित्सा सेवा व्यवस्था सहित प्रत्येक जनपद में गौ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई प्राथमिकता से हुई है ।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).