
महिला दिवस: महिला व्यापारियों को सशक्त बनाने की पहल
- उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने आयोजित किया विशेष सत्र
लखनऊ। राजधानी की महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय में गति देने ,उनको अर्थिक एवं व्यावसायिक रूप से सशक्त करने, तथा व्यावसाय में ऊंची उड़ान भरने हेतु ,उनके व्यावसायिक हौसलों एवं पंखों में और अधिक ऊर्जा के साथ उड़ान भरने में सकारात्मक सहयोग करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष तकनीकी सत्र "नारी शक्ति, व्यवसाय की उड़ान "आयोजित किया राजधानी के गोमती नगर स्थित होटल डी कारबेज में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अभिजीत गौतम, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार, श्रम एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारी शरद, एमएसएमई विशेषज्ञ हरजिंदर सिंह ,स्टार्टअप विशेषज्ञ सुभाष चंद्र ने महिला व्यापारियों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए टिप्स दिए तथा इस अवसर पर महिला व्यापारियों को उनके नए स्टार्टअप में सहयोग करने के लिए भी जानकारियां दी गई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में राजधानी की महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों ने इस विशेष सत्र "नारी शक्ति ,व्यवसाय की उड़ान" में हिस्सा लिया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने संगठन की महिला पदाधिकारियो ,महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों को " विशिष्ट महिला सम्मान" से सम्मानित किया तथा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा महिलाएं भारत के आर्थिक विकास में अपना सकारात्मक सहयोग दे रही है तथा आज व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है विशेष तकनीकी सत्र में राजधानी की महिला व्यापारियों एवं महिला उद्यमियों ने नए उद्योग लगाने ,अपने वर्तमान व्यापार को बढ़ाने, स्टार्टअप के रूप में अवसर प्राप्त करने तथा फाइनेंस की सुविधा प्राप्त करने तथा एमएसएमई सेक्टर की जानकारियां ,सरकारी योजनाओं की जानकारियां प्राप्त की एवं बारीकियां सीखी यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने महिला व्यापारियों को नारी शक्ति ऋण योजना की जानकारी दी जिसमें महिलाओं को केवल 5% अंशदान देना होता है तथा 95%ऋण मिलता है जो बिना गारंटी के होता है इसके अतिरिक्त उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान योजना की भी जानकारी दी जिस पर पांच लाख का ऋण बिना किसी सिक्योरिटी और बिना किसी ब्याज के है तथा 10% की सब्सिडी भी मिलती है जिला उद्योग केंद्र के डिप्टी कमिश्नर अभिजीत गौतम ने एक जिला एक उत्पाद योजना की विस्तार से जानकारी दी तथा महिलाओं को 20 लाख से 50 लख रुपए तक की ऋण योजनाओं की जानकारी दी जिसमें महिला व्यापारियों को 25% तक की सरकार की ओर से सब्सिडी भी उपलब्ध है उन्होंने महिला व्यापारियों को मुख्यमंत्री युवा एप्प के बारे में जानकारी देते हुए बताया तथा विस्तार से जानकारी दी श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी शरद ने व्यापारियों के लिए नई पेंशन स्कीम ,बाल श्रम कानून की जानकारी दी एमएसएमई विशेषज्ञ हरजिद्र सिंह ने महिला व्यापारियों एवं उद्यमियो को एमएसएमई के बारे में विस्तार से बताया तथा स्टार्टअप के बारे में सुभाष चंद्र ने महिला व्यापारियों को जानकारियां दी कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल,लखनऊ महिला इकाई प्रकोष्ठ की प्रभारी अभिलाषा गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनीलाअग्रवाल, वर्तिका शुक्ल, सुनीता राय,कुमारी शिखा मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, प्रीति गुप्ता, आरती गुप्ता, अंजलि मौर्य, डॉ.इन्दु सुभाष, रितु ठाकुर, कंचन यादव, मंजूषा, सतरूपा पांडे,आरती कपूर सहित बड़ी संख्या में राजधानी के शामिल हुई |





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).