
मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट में बीएसएनएल अधिकारियों का शानदार प्रदर्शन
लखनऊ। गोमती नगर स्थित मिनी स्टेडियम, विजयंत खंड में 28 मार्च 2026 से प्रारंभ हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) मास्टर्स टूर 100 “फ्रेंड्स कप” का सफल समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में देश-विदेश के कई अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि इसमें खिलाड़ियों को विश्व रैंकिंग अंक भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।
टूर्नामेंट के विभिन्न आयु वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की पुरुष युगल स्पर्धा में बीएसएनएल यूपी ईस्ट सर्किल के वरिष्ठ अधिकारी के.के. सिंह (पीजीएम, एचआर/एडमिन) एवं ए. बेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि फाइनल मुकाबले में उन्हें उपविजेता (रनर-अप) से संतोष करना पड़ा, लेकिन उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा।
इस उपलब्धि से बीएसएनएल परिवार में खुशी की लहर है और दोनों अधिकारियों को बधाइयां दी जा रही हैं। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सराहना करते हुए इसे लखनऊ के लिए गर्व का विषय बताया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).