
उपमुख्यमंत्री ने किया राज्य कर की सहायक. आयुक्त अंजली के सम्मानित अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर विशेष पहचान, साउथ कोरिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा मैक्स सूपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल एवं सनातन महापरिषद भारत के सहयोग से आयोजित “गीता के संदेश साइकिल के साथ“एक गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की सहायक आयुक्त अंजलि चौरसिया को उनके प्रशासनिक योगदान के साथ साथ उल्लेखनीय खेल के लिए सम्मानित किया गया। प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ खेल जगत में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंजलि चौरसिया ने न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश का भी गौरव बढ़ाया है। उनके अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण का परिणाम है कि उन्होंने राष्ट्रीय, एशियन एवं अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान स्थापित की है।
- जनवरी 2026 में तिरुवनंतपुरम (केरल) में सम्पन्न 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में सुश्री अंजलि चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर दौड़ में रजत पदक, तथा 1500 मीटर और 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश को कुल तीन पदक दिलाए।
इससे पूर्व उन्होंने 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक अर्जित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इन उपलब्धियों के आधार पर अब उनका चयन अगस्त 2026 में साउथ कोरिया में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक चैंपियनशिप में 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर एवं 10 किलोमीटर स्पर्धाओं के लिए किया गया है, जहाँ वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में भी अंजलि चौरसिया का प्रदर्शन प्रेरणादायी रहा है। हाई-एल्टिट्यूड मैराथन एवं अल्ट्रा मैराथन जैसी चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में उनकी सहभागिता उनकी अदम्य इच्छाशक्ति, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता को दर्शाती है। उनकी यह उपलब्धि न केवल राज्य कर विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश की युवा पीढ़ी और महिला खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है। राज्य कर विभाग ने उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रमुख उपलब्धियाँ:
• नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026
800 मीटर – रजत | 1500 मीटर – कांस्य | 5000 मीटर – कांस्य
• एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025
10 किमी – कांस्य
• ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025
200 मीटर – शीर्ष 8 में स्थान
• लद्दाख-लेह 42 किमी हाई-एल्टिट्यूड मैराथन
5 घंटे 30 मिनट में पूर्ण
• खारदुंग-ला चैलेंज-2026
72 किमी विश्व की सबसे ऊँची अल्ट्रा-मैराथन में चयन
• पंचमढ़ी रन-2025
21 किमी दौड़ – द्वितीय स्थान





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).