
डिप्टी सीएम की पत्नी श्री गणेश एवं लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा मे रही शामिल, की पूजा अर्चना
लखनऊ |आलमबाग चौराहे स्थित श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश एवं लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा का शुक्रवार को अंतिम दिन मूर्ति स्थापना, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस मूर्ति स्थापना के अवसर पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक ने पहुँच पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान
नटखेडा रोड युवा व्यपार मण्डल के अध्यक्ष नेता मनीष अरोड़ा सहित व्यपार मण्डल के पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम की पत्नी नम्रता पाठक को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मौजूद मंदिर के पुजारी पं. राजमणि मिश्रा
ने बताया श्री गणेश एवं लक्ष्मीनारायण प्राण प्रतिष्ठा
कार्यक्रम 16 फरवरी से प्रारंभ होकर 20 फरवरी शुक्रवार को अंतिम दिन विधिवत स्थापना, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया है । इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, पूर्व विधायक सुरेश चन्द तिवारी सहित व्यपारी राजेश बत्रा, संतोष तिवारी, राजन सोनकर, प्रशांत गुप्ता, सागर शुक्ला, मनीषा सिंह तोमर, दीक्षा त्रिपाठी, सुशील सिंह तोमर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).