
भगवान झूलेलाल जी की जयंती हर्ष उल्हास के साथ मनाए जाने की तैयारियां में जुटा सिन्धी समाज
सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा 200 जगहों पर प्रसाद वितरण किया जाएगा
लखनऊ | भगवान झूलेलाल जयंती लखनऊ में 20 मार्च को बहुत ही हर्ष उल्हास के साथ मनाए जाने की तैयारियों पर चेट्टी चंद मेला कमेटी के पदाधिकारियों में सक्रियता बढ़ गई है ( सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में शोभा यात्रा पर होगी फूलों की वर्षा ) सिन्धी में कहते हैं कि ( आयोलाल सभाई चओ झूलेलाल जेको चवन्दो झूले लाल ताहिजा थीनंदा बेड़ा पार ) भगवान झूलेलाल जयंती 20 मार्च को धूम धाम से मनाई जाएगी तैयारियों को लेकर हुई एक होटल सुशांत गोल्फ सिटी में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि मेला स्थल पर झूलेलाल वाटिका में होने वाले आयोजन में समाज के एक व्यक्ति विशेष को लाइफ टाइम अवार्ड दिया जाएगा साथ ही अच्छे कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा समाज के लोगों सम्मानित भी किया जाएगा झूले लाल वाटिका में मेले में बड़ी संख्या में स्वादिस्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए जायेंगे मेले के आयोजन में भोपाल से आए गायक सिन्धी गीतों से माहौल बनायेंगे चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी अध्यक्ष रतन मेघानी महामंत्री संजय जसवानी कोषाध्यक्ष सतेन्द्र भावनानी श्याम कृषनानी राजू जसवानी सतीश लखमानी हंसराज राजपाल नितेश मध्यान विक्की दयलानी आनंद खत्री सहित सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि 20 मार्च को महिलाएं स्कूटर रैली निकाल कर भगवान झूलेलाल जी की शोभा यात्रा में शामिल होंगी शोभायात्रा शिव शान्ति आश्रम से निकलेगी संत श्री मोहन लाल संत हरीश लाल जी झंडी दिखा कर शोभा यात्रा रवाना करेंगे जो कि सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में से सिंगार नगर, चंद्रनगर,आलमबाग,माविया, चारबाग ,नाका हिंडोला चौराहे गणेश गंज फतह गंज अमीनाबाद, नजीराबाद, कैसर बाग लालबाग होते हुए हजरत गंज में एक घंटा रुकेगी जहां पर इन्द्रा नगर से आने वाली शोभा यात्रा व समाज को संदेश देने वाली झाकियां अपना प्रदर्शन करेंगे जिसमें देश भक्ति पर कुछ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे सिन्धी समाज डांडिया नित्य करते हुए क्लार्क अवध होते हुए झूले लाल वाटिका पहुंचेंगे जहां पहले मेले का भव्य आयोजन होना है 9 बजे सिन्धी समाज द्वारा भगवान झूले लाल जी महाआरती सामूहिक रूप ली जाएगी मेला स्थल पर भगवान झूलेलाल जी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी
20 मार्च भगवान झूलेलाल जयंती के खास मौके पर नव जात शिशुओं के मुंडन संस्कार जनेव संस्कार करना शुभ माना जाता है





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).