ददरी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, बिहार बॉर्डर पर लगेंगी होर्डिंग; 23-24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान

बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले और कार्तिक पूर्णिमा स्नान को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मेले की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर को ददरी मेले का भूमि पूजन होगा, जबकि 9 से 30 नवंबर तक पशु मेला आयोजित किया जाएगा। शिवपुर घाट पर 23 एवं 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का स्नान होगा। वहीं, ददरी मेले का मीना बाजार 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए घाटों पर होंगी विशेष व्यवस्थाएं
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को देखते हुए जिलाधिकारी ने महावीर घाट से पीडब्ल्यूडी स्टोर तक पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी स्टोर से शवदाह गृह तक कच्ची सड़क तैयार कराने और वहां से स्नान घाट तक श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम रास्ता सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने स्नान घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता, विद्युत व्यवस्था और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा।
बिहार बॉर्डर पर लगेंगी ददरी मेले की होर्डिंग
ददरी मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिहार सीमा पर प्रमुख स्थानों पर मेले से संबंधित होर्डिंग लगाई जाएं। इसके अलावा शहर की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी मेले का प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके।
उन्होंने मेला परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। किसानों से संबंधित 89 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने के निर्देश भी दिए। मेला परिसर में चार स्थानों पर पार्किंग विकसित करने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना और पुलिस चौकी स्थापित करने हेतु पहले से स्थान चिह्नित करने को कहा।

राष्ट्रीय स्तर पर होगा ददरी मेले का प्रचार-प्रसार
जिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष को निर्देश दिया कि ददरी मेले को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को आमंत्रित किया जाए। इसके साथ ही पर्यटकों को भी मेले में आने के लिए प्रोत्साहित करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐतिहासिक ददरी मेले की पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
भारतेंदु मंच पर सजेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल
ददरी मेले में भारतेंदु मंच पर इस बार विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों की तिथिवार जानकारी देते हुए बताया कि 27 नवंबर को चेतन प्रतियोगिता, 30 नवंबर को दंगल प्रतियोगिता और 1 से 5 दिसंबर तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
इसके अलावा 5 दिसंबर को भक्ति नाइट्स, 8 दिसंबर को म्यूजिक नाइट्स, 11 दिसंबर को भोजपुरी नाइट्स, 13 दिसंबर को दिन में संत समागम, 15 दिसंबर को बॉलीवुड नाइट्स, 17 दिसंबर को कवि सम्मेलन और 19 दिसंबर को कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता उर्फ मिठाई लाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

त्योहारों पर बलिया पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखा कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई; दुकानदारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने डीएम से की मुलाकात

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव एक लाख 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 131 केंद्र, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).