त्योहारों पर बलिया पुलिस अलर्ट, अवैध पटाखा कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई; दुकानदारों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

बलिया। दीपावली, धनतेरस और छठ पर्व समेत आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बलिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में अवैध पटाखा कारोबारियों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आगजनी और विस्फोट जैसी घटनाओं को रोकना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में पटाखा विक्रेताओं और आम नागरिकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक
बलिया पुलिस ने पटाखा कारोबारियों को निर्देश दिया है कि कोई भी दुकानदार वैध अस्थाई या स्थाई लाइसेंस और अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना पटाखों का भंडारण अथवा बिक्री नहीं करेगा। पटाखों की दुकानें केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित खुले स्थानों पर ही लगाई जा सकेंगी। घनी आबादी और रिहायशी इलाकों में दुकानें लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।
सुरक्षा की दृष्टि से पटाखा दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी रखना अनिवार्य होगा। प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान पर पानी से भरी बाल्टी, सूखी बालू और अग्निशमन यंत्र रखना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आग पर तत्काल काबू पाया जा सके।

अवैध पटाखों के भंडारण पर होगी कठोर कार्रवाई
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित और निर्धारित सुरक्षा मानकों के विपरीत पटाखों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। PESO से प्रमाणित पटाखों की बिक्री निर्धारित नियमों के तहत ही की जा सकेगी। बेरियम सॉल्ट जैसे हानिकारक रसायनों से बने और अत्यधिक तेज आवाज वाले प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री पर रोक रहेगी।
पुलिस के मुताबिक, रसड़ा और कोतवाली क्षेत्र में पूर्व में की गई कार्रवाई की तरह अवैध रूप से पटाखों का परिवहन करने, बिना लाइसेंस गोदामों में भंडारण करने और घनी आबादी में विस्फोटक सामग्री रखने वालों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों से भी सतर्कता बरतने की अपील
बलिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पटाखे जलाते समय बच्चों को अकेला न छोड़ें और उनके साथ अभिभावक जरूर मौजूद रहें। आतिशबाजी के दौरान सूती कपड़े पहनें तथा घरों के अंदर, संकरी गलियों, बिजली के तारों, वाहनों और गैस पाइपलाइन के आसपास पटाखे न जलाएं।
पुलिस ने सड़कों और मुख्य मार्गों पर आतिशबाजी नहीं करने की भी हिदायत दी है, ताकि राहगीरों और यातायात को परेशानी न हो। इसके अलावा आतिशबाजी वाले स्थान पर पानी की बाल्टी रखने की सलाह दी गई है, जिससे किसी भी छोटी आग या चिंगारी को तुरंत बुझाया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध पटाखा कारोबार की सूचना पुलिस को दें।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ददरी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, बिहार बॉर्डर पर लगेंगी होर्डिंग; 23-24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान

बाढ़ और कटान की गंभीर समस्या को लेकर बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने डीएम से की मुलाकात

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव एक लाख 12 हजार परीक्षार्थियों के लिए बने 131 केंद्र, डीएम ने मांगी रिपोर्ट
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).