नारी शक्ति ही सृष्टि की शक्ति, अपने भीतर के अहंकार और विकारों का करें दहन

वाराणसी में ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने दिया संदेश, शिव शक्ति की अष्ट शक्तियों के रहस्यों पर हुई चर्चा
वाराणसी। नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर जवाहर नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिव शक्ति दुर्गा की अष्ट शक्तियों के आध्यात्मिक रहस्यों और वर्तमान समाज में रावण दहन की प्रासंगिकता पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
नारी के सम्मान और शक्ति का पर्व है नवरात्रि
अपने संबोधन में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि नारी शक्ति ही सृष्टि की शक्ति है। नवरात्रि केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सामर्थ्य को नमन करने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि रावण दहन का वास्तविक अर्थ केवल पुतले को जलाना नहीं, बल्कि अपने भीतर मौजूद काम, क्रोध, अहंकार और अन्य विकारों को समाप्त करना है। ब्रह्माकुमारी बहनें आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रही हैं, जो सराहनीय है।
शिव शक्ति की अष्ट शक्तियों पर प्रकाश
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद मां दुर्गा की आरती और पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीके दुर्गा दीदी, बीके ममता दीदी और बीके डॉ. आर.के. सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शिव शक्ति की अष्ट शक्तियों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उपस्थित अतिथियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं
मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी ने बताया कि डॉ. दयालु ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और ब्रह्माकुमारी परिवार की सामाजिक एवं आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रीना तुलस्यान ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल, पीजी कॉलेज के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, बीएचयू आईआईटी के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. राम प्यारे, इंद्रेश मिश्रा ‘बबलू’, सौरभ पाठक, गौरव राठी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी एयर शो के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, सुरक्षा और ट्रैफिक पर खास जोर

वाराणसी मंडल में डीआरएम का निरीक्षण, रतनपुरा–रसड़ा रेलखंड पर परखी संरक्षा व्यवस्था

माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों को मिलेगा आशियाना, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

बेल्थरारोड में 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह, डीएम ने दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).