वाराणसी मंडल में डीआरएम का निरीक्षण, रतनपुरा–रसड़ा रेलखंड पर परखी संरक्षा व्यवस्था

समपारों पर सिग्नल, सुरक्षा उपकरणों और दस्तावेजों की जांच, रेलकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश
वाराणसी। सुरक्षित ट्रेन परिचालन और रेलपथ के बेहतर रखरखाव को लेकर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शनिवार को इंदारा–फेफना रेलखंड के रतनपुरा–रसड़ा हिस्से का ट्रॉली से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ की स्थिति और समपारों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
रेलपथ और तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ट्रैक फिटिंग, रेलपथ की ड्रेसिंग, बैलास्ट बॉक्सिंग, पॉइंट एवं क्रॉसिंग, इंजीनियरिंग संरचनाओं और जल निकासी व्यवस्था की जांच की। उन्होंने पटरियों के आसपास झाड़ियों तथा अन्य अवरोधों की स्थिति का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को कमियों को दूर करने और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।
दो समपारों पर सुरक्षा प्रावधानों की पड़ताल
ट्रॉली निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने किलोमीटर 30/32-30 पर स्थित समपार संख्या 20 स्पेशल और ओएचई किलोमीटर 29/21-23 पर स्थित समपार संख्या 19 स्पेशल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन सुशांत कुमार और अतुल कुमार से ट्रेन परिचालन से जुड़े सुरक्षा नियमों की जानकारी ली।
दोनों समपारों पर उपलब्ध संरक्षा दस्तावेजों, सिग्नल, पटाखों, हैंड सिग्नल, लाल-हरी झंडियों और लाइट के उपयोग से संबंधित प्रावधानों की जांच की गई। डीआरएम ने गेटमैन और संबंधित पर्यवेक्षकों को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष जोर
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से रेलपथ के नियमित रखरखाव, समपारों की सुरक्षा तथा परिचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर लगातार निगरानी रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मंडल इंजीनियर (सामान्य) लोकेश कुमार सगरवंशी, सहायक मंडल इंजीनियर (मऊ) सुनील पाण्डेय सहित संबंधित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी एयर शो के लिए 79 अस्थायी पुलिस थाने, सुरक्षा और ट्रैफिक पर खास जोर

नारी शक्ति ही सृष्टि की शक्ति, अपने भीतर के अहंकार और विकारों का करें दहन

माफिया से मुक्त जमीन पर गरीबों को मिलेगा आशियाना, योगी सरकार का बड़ा ऐलान

बेल्थरारोड में 82 जोड़ों का सामूहिक विवाह, डीएम ने दिया सुखी जीवन का आशीर्वाद
टॉप रीड्स

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ सिंह, 10 हजार अतिरिक्त राहत किट देने का ऐलान

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).