
सिविल अस्पताल ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 108 यूनिट रक्त संग्रह
लखनऊ । सिविल चिकित्सालय के रक्तकेंद्र की टीम द्वारा आज बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हरिओम सेवा केंद्र के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। सिविल चिकित्सालय की ओर से डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. रागिनी सिंह, संजय सिंह, हरिहर शुक्ला, रमेश यादव, सी.एल. गुप्ता, विवेक सिंह, उमा वर्मा, सुनील, सर्वेश सहित अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और रक्तदान कर उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सिविल चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता ने बताया कि अस्पताल उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी भी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में सहायक होता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं, ताकि किसी भी मरीज का इलाज रक्त की कमी के कारण प्रभावित न हो।
शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों की सराहना की गई।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).