
CBSE 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उछल पड़े RLB के मेधावी
लखनऊ। CBSE 10वीं की परीक्षा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल के मेधावियों ने अपना दबदबा कायम रखा और सफलता का परचम लहराकर विद्यालय, परिवार व राजधानी का मान देशभर में बढ़ाया है। सेक्टर-"14" इंद्रानगर शाखा में एकत्र हुए सभी मेधावी खुशी से उछल पड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
10वीं की परीक्षा में 218 मेधावियों ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के संस्थापक जयपाल सिंह, डायरेक्टर निर्मल टंडन, निदेशक नरेंद्र प्रताप सिंह, मोहिंदर सिंह व टीचर्स ने मेधावियों को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
10वीं की परीक्षा में रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल सेक्टर - "14" विकास नगर की छात्रा AKSHARA PANDEY ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप किया। वहीं इसी शाखा की अदिति गुप्ता ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, "सी" ब्लॉक इंदिरा नगर शाखा की अविका यादव ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, चिनहट शाखा के अभिज्ञान सिंह और साक्षी सिंह पटेल ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ और सेक्टर - "14" विकास नगर की छात्रा तान्या कुशवाह ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).