
दर्द का ऐतिहासिक दस्तावेज होगी अमृता प्रीतम पर आधारित 'आजाद रूह'
28 की शामत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा मंचन
लखनऊ | कल्चरल क्वेस्ट अपनी अनेक विषय परक सफल नृत्य नाटिकाओं की कड़ी में अमृता प्रीतम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका 'आजांद रूह' का मंचन 28 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में करेगी। प्रस्तुति को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में नाटिका की निर्देशक कथक गुरु सुरभि सिंह ने बताया कि अमृता प्रीतम के जीवन, इमरोज के साथ प्रेम, भारत पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द इस नाटिका मे देखने को मिलेगा। उत्पीड़न, साम्प्रदायिकता व अमृता प्रीतम की प्रेम गाथा को भी दर्शाया गया है।
समारोह में अतिथियों के तौर पर गन्ना विकास मत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल आमंत्रित हैं। अमृता प्रीतम को समर्पित इस कार्यक्रम में संजय मल्होत्रा हमनवा की अमृता इमरोज पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी होगा और साहित्य की 11 विभूतियों को अमृता प्रीतम सम्मान संस्था द्वारा दिया जायेगा।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).