
गोमतीनगर मे नीलकंठ स्वीट्स पर राज्य जीएसटी का छापा
रविन्द्र प्रकाश
लखनऊ। राज्य जीएसटी विभाग की विशेष जांच टीम एसआईबी ने गोमती नगर के विवेक खंड .स्थित प्रसिद्ध नीलकंड स्वीट्स पर छापा मारकर कच्चे माल व माल की बिक्री से जुड़े तमाम दस्तावेजों को सीज कर टैक्स चोरी की जांच शुरु कर दी है।
विभाग के अधिकारियों को डाटा विशलेषण मे जानकारी मिली थी कि इस फर्म द्वारा काफी समय से खरीद बिक्री का रिटर्न दाखिल नहीं किया जा रहा है इसके आधार पर एसआईबी के अधिकारियों ने छापे की कार्रवाई की। छापे का नेतृत्व खंड 19 के उपायुक्त अशोक त्रिपाठी ने किया। वही त्योहारों पर छापे की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा लगाई गई रोक के बाद से एसआईबी के अधिकारी त्योहार के समय छापा नही मार रहे है। इसलिए जांच के दौरान बिक्री प्रभावित न हो इसका जांच अधिकारियों ने पूरा ध्यान रखा। जांच के समय भी ग्राहको के प्रवेश पर कोई रोक नही थी। राज्य कर आयुक्त डा नितिन बंसल का कहना है त्योहार के समय छापो का विशेष अभियान तो नही चलाया जा रहा है, लेकिन राजस्व की सुरक्षा के लिए गोपनीय निगरानी की जाती रहेगी।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).