
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह में भक्तों ने किया कन्यादान
लखनऊ। इक्यावन शक्तिपीठ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह उत्साह और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कन्यादान की रस्म निभाई।
कथा के दौरान जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वाद दिया। कथा वाचक कौशिक चैतन्य जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए सद्गुरु का सान्निध्य आवश्यक है, जो व्यक्ति को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाता है।
स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि धर्म और संस्कृति से जुड़कर रहना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि धर्म ही समाज और राष्ट्र की रक्षा करता है।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें नमन तिवारी ने वासुदेव की भूमिका निभाई। झांकी के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और बधाइयों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम की यजमान पुष्पा दीक्षित रहीं। कथा आयोजन में तृप्ति तिवारी, वरद तिवारी, तनय तिवारी, स्तुति तिवारी, नमन तिवारी, सौम्या तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।
कथा में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).